बहराइच: डीएफओ ने जंगल से सटे गांवों के लोगों से जंगली जीव दिखने पर वन विभाग को सूचना देने की अपील की, 19 तेंदुए पकड़े गए
डीएफओ कतर्निया घाट बी. शिव शंकर ने बुधवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि कतर्निया घाट वन क्षेत्र से सटे गांव में जंगली जीव व मानव संघर्ष के मामले सामने आए हैं। जिसको लेकर संभावित खतरे वाली जगह पर फेंसिंग कराई गई है। उन्होंने अपील की है कि जंगली जीव दिखने पर वन विभाग को सूचना दें। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस साल 19 तेंदुए पकड़े गए हैं।