सवाई माधोपुर जिले में भले ही अब तक औसत से 80 फीसदी ज्यादा वर्षा हो चुकी हो, लेकिन पुराने शहर में पिछले कुछ महीनो से लगातार पेयजल किल्लत बनी हुई है। जिसके चलते रविवार को डूंगर पाड़ा के मोहल्ले वासियों का गुस्सा फूट पड़ा।इस दौरान सुचारू पेयजल की आपूर्ति को लेकर मोहल्ले वासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।और सुचारू पेयजलापूर्ति करने की मांग की।