सासनी: तहसील पर भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मांगों का SDM को दिया ज्ञापन
Sasni, Hathras | Jul 4, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा को एक ज्ञापन दिया है। भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के पदाधिकारियों ने किसानों के खाद्य वितरण की समस्या, ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाली टूटी सड़कों की समस्याओं के समाधान की मांग की है।