कालपी: कालपी नगर पालिका गौशाला में गौवंशों की मौत का मामला गरमाया, विहिप-बजरंग दल ने एसडीएम से शिकायत कर जांच की मांग की
Kalpi, Jalaun | Apr 13, 2026 VHP एवं बजरंग दल ने कालपी नगर पालिका द्वारा संचालित अस्थायी गौशाला में गौवंशों की लगातार हो रही मौतों को लेकर कड़ा विरोध जताया है, कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गौवंश भूख, प्यास और बीमारी से तड़प रहे थे तथा मृत पशुओं को कुत्ते और पक्षी नोचते हुए मिले थे, संगठन ने सोमवार दोपहर 2 बजे संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर सीएम के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा है।