मंझनपुर: अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पुलिस एलर्ट, मंझनपुर में एसपी ने बताया, सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है
कौशांबी में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले की 321 मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की जा रही है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं डीएम और एसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच कर भ्रमण कर स्थिति का जायज़ा ले रहे है। एसपी ने कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है।