मंझनपुर: अलविदा जुमे के मौके पर जिले भर की जामा मस्जिदों में अदा हुई जुम्मा की नमाज़, रोजेदारों ने की इबादत
कौशांबी के मंझनपुर समेत जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को रमजान के अंतिम जुम्मा अलविदा जुमा के मौके पर दोपहर में नमाज अदा की गई है।रमजान की सभी जुमों का महत्व आम दिनों से अलग होता है लेकिन अंतिम जुम्मा जिसे अलविदा के नाम से जाना जाता है इस दिन नमाज की इबादत महत्वपूर्ण है और रोजेदारों ने रोजा रखकर नमाज पढ़ी है।शांति समृद्धि के लिए दुआएं हुई है।