मंझनपुर: मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने पर जोर
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में उच्च जोखिम गर्भवती (HRP) प्रोटोकॉल पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गुरुवार को समय 2 बजे ARMMAN संस्था के IHRPTM कार्यक्रम के तहत, जिला अधिकारी, कौशांबी की पहल पर संपन्न हुआ।