मंझनपुर: जिले की विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज सकुशल हुई संपन्न, पुलिस की सख्ती और ड्रोन से रखी गई कड़ी नजर
कौशाम्बी जनपद की विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। जनपद के संवेदनशील मस्जिदों में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई, जिससे नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।