हरदोई: शाहपुर बिनौरा गांव में गूलर के पेड़ में गमछे के सहारे फांसी लगाकर अधेड़ ने की आत्महत्या
Hardoi, Hardoi | Oct 2, 2025 हरियावां थाना क्षेत्र के शाहपुर बिनौरा गांव निवासी महेश खेती किसानी का काम करते थे।महेश ने गांव के बाहर गूलर के पेड़ में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह खेत की तरफ शौच करने गए ग्रामीणों ने पेड़ में शव को लटका देखा तो हंडकम्प मच गया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।घटना की जानकारी होने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।