नवाबगंज: सिर्फ 25 दिन में वर्षों से जर्जर सड़क बनी, ग्रामीणों ने जताया आभार
बाराबंकी के मसौली विकास खंड में नैनामऊ से जहाँगीराबाद को जोड़ने वाली वर्षों से जर्जर सड़क अब पूरी तरह बनकर तैयार हो गई है। खास बात यह है कि इस सड़क की बदहाली को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के करीब 25 दिन के भीतर लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और सड़क निर्माण का काम पूरा करा दिया।