झांसी: झांसी मंडल के मुरैना स्टेशन पर टिकट जांच अभियान में 102 अनाधिकृत यात्रियों से ₹73 हजार से अधिक का राजस्व वसूल किया गया
Jhansi, Jhansi | Dec 14, 2025 झाँसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में मुरैना स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा की रोकथाम के लिए रविवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में चले इस अभियान के तहत, बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनियमित यात्री, धूम्रपान करने वाले और गंदगी फैलाने वाले कुल 102 अनाधिकृत यात्रियों को पकड़ा गया।