खानशाहवली इलाके में हत्या कर लाश के टुकड़े करने की सूचना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सीएसपी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड व फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। तीन घंटे तक सचिंग चली लेकिन हत्या जैसा सुराग नहीं मिला। पुलिस अधिकारी पड़ताल कर लौट आए। सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया घटनाक्रम फर्जी निकला।