बहराइच: नंदवल गांव में सांप के काटने से महिला की हुई मौत, सांप काटने के बाद घंटों बैठा रहा महिला के पास
बहराइच के नंदवल घर में फर्श पर सो रही महिला को सांप ने काट लिया। सांप काटने के बाद घंटो तक महिला के आसपास बैठा रहा। परिजनों ने पहले झाड़ फूंक के चक्कर में फंसे रहे। जब महिला की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में परिवार के लोग इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाएं। मेडिकल कॉलेज ने इलाज के लिए महिला को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।