बहराइच: आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा मांगपत्र
गुरुवार को आजाद समाज पार्टी काशीराम के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने के विरोध में साथ ही जनपद कौशांबी और प्रयागराज में हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र राज्यपाल को संबोधित जिला प्रशासन को सौंपा है।