बहराइच: विकास भवन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न, 75 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे
बहराइच विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी के अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न हुई। डीआईओ ने गुरुवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान प्रभागीय वन अधिकारी बहराइच अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 26 में शासन द्वारा जनपद को 75 लाख 11 हज़ार 940 पौधे रपति किए जाने का लक्ष्य आवंटित किया गया है।