बहराइच: कटहा इलाके में नहर में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कानीपुरवा मौज कटहा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां मनीराम यादव पुत्र ननकू शौच के लिए गए थे। तभी अचानक नहर में डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।