पटना ग्रामीण: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने पटना में आईएएस संजीव हंस को किया गिरफ्तार
पटना में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस को शुक्रवार की रात 10:30 बजे उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी लगातार अपनी जांच आगे बढ़ा रही थी। अब यह कार्रवाई की गई है।