गायघाट: मैठी टॉल प्लाजा पर टॉल टैक्स को लेकर हंगामा, बैरियर हटाकर वाहन चालकों ने की मारपीट
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित मैठी टॉल प्लाजा के पास हनुमान मंदिर कट पर एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों ने टॉल प्लाजा के बैरियर को हटाकर जमकर हंगामा किया और टॉल कर्मियों के साथ मारपीट की। इस घटना को लेकर शनिवार दोपहर करीब दो बजे में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।