बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बाघ-बाघिन आमने-सामने हो गए। जैतपुर रेंज में हुई इस लड़ाई का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा बाघ (आरवीटी-1) और उसकी बेटी बाघिन (कब-2) है। दरअसल, रामगढ़ महल के पीछे एनक्लोजर में एक नया बाघ रह रहा है, जो अभेड़ा से आया है। ये बाघ (आरवीटी-1) की टेरिटरी में रहता है। इस कारण बाघ (आरवीटी-1) का दुश्मन बना हुआ है।