बहेड़ी: बहेड़ी नगर के एक मोहल्ले निवासी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी एक मोहल्ले निवासी एक महिला के मुताबिक उसकी 19 वर्षीय बेटी को बहेड़ी के मोहल्ला लाइन पार निवासी आरोपी युवक अनस बहला फुसलाकर भगा ले गया महिला के मुताबिक घटना की जानकारी होने पर महिला द्वारा शिकायत करने पर आरोपी युवक व उसके परिजनों ने महिला व उसके पति के साथ गाली गलौच की और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।