रांची में डेंगू-चिकुनगुनिया से बचाव के लिए विशेष प्रशिक्षण, लोगों से सतर्क रहने की अपील
रांची: राजधानी रांची में डेंगू और चिकुनगुनिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को क्षेत्रीय मलेरिया कार्यालय में कम्युनिटी वॉलंटियर्स और फाइलेरिया यूनिट के कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में डेंगू और चिकुनगुनिया से बचाव, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने, लार्वानाशी दवा के छिड़काव और संदिग्ध मरीजों की पहचान व रिपोर्टिंग की जानकारी दी गई। कर्मचारियों को बताया गया कि घर और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, गमले, टायर और पानी रखने वाले बर्तनों की नियमित सफाई करें।
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शाहिद करीम साबरी ने कहा कि डेंगू और चिकुनगुनिया की रोकथाम में लोगों की भागीदारी सबसे जरूरी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने की अपील की।
वहीं सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने आम लोगों से कहा कि यदि बुखार या डेंगू-चिकुनगुनिया के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और इलाज शुरू करें।
#Ranchi #RanchiNews #Jharkhand #JharkhandNews #Dengue #Chikungunya #HealthAlert #HealthNews #PublicHealth #MosquitoControl #DengueAwareness #HealthDepartment #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews #FacebookNews #InstagramNews #StaySafe #HealthyJharkhand #RanchiUpdates #MonsoonCare #ViralPost