हनुमानगढ़: जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, बंद एसी और अनुपस्थित कर्मचारी मिलने पर DM हुए नाराज
टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं की शिकायत मिलने पर जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भारी अव्यवस्थाएं और लापरवाही सामने आने पर कलक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई तथा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।