बेलहर: घुठीया बगधसबा और श्रीनगर गांव में SSB चलाया सिविक एक्सन प्रोग्राम ग्रामीणों के बीच किया चुजे का वितरण
Belhar, Banka | Mar 6, 2024 बेलहर सशस्त्र सीमा बल ने कमांडेंट मनीष कुमार के निर्देश पर प्रखंड के घुठियां बगधसबा और श्रीनगर में आज सिविक एक्सन प्रोग्राम चलाकर गरीब 15 ग्रामीणों के बीच मुर्गी के 75 चूजे का वितरण किया। प्रोग्राम कंपनी कमांडर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया। वीरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को चूज़े का देखभाल करने और बढ़ाकर आय का स्रोत बनाने के लिए जागरूक किया।