मोठ: सावित्री चौराहा के पास दुकान का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टल गया
Moth, Jhansi | Jun 21, 2026 मोंठ नगर के सावित्री चौराहा के पास शनिवार को एक दुकान का छज्जा अचानक गिर गया। घटना के समय आसपास लोगों की आवाजाही थी, लेकिन कोई इसकी चपेट में नहीं आया। छज्जा गिरने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने जर्जर भवनों की जांच कराए जाने की मांग की है।