राजमहल: राजमहल प्रखंड कार्यालय कक्ष में बीडीओ की अध्यक्षता में हुई प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
राजमहल प्रखंड कार्यालय कक्ष में बीडीओ सह सीओ मोहम्मद युसूफ की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की एक बैठक हुई। बैठक के दौरान बीडीओ ने आगामी 28 जून से तीन दिवसीय पल्स पोलियों कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।