माखन नगर: माखन नगर में बजाज फाइनेंस गोल्ड लोन बैंक का शुभारंभ,विधायक ने किया उद्घाटन
Makhan Nagar, Hoshangabad | Oct 3, 2026
शनिवार को माखन नगर में बजाज फाइनेंस गोल्ड लोन बैंक के नवीन प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर नवीन प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने बैंक के समस्त कर्मचारियों को नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई दी।