आरा: जितिया पर्व के दिन मां ने खोया बड़ा बेटा, कुल्हड़िया स्टेशन पर सांप के डसने से 25 वर्षीय युवक की मौत
Arrah, Bhojpur | Oct 3, 2026 जितिया पर्व के दिन एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चांदी थाना क्षेत्र के भद्वार गांव निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार, पिता अनिल कुमार सिंह की सांप के डसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पवन कुमार कुल्हड़िया स्टेशन पर मौजूद था, इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।