बागपत: वेतन न मिलने पर नलकूपों पर ताला लगाकर आपरेटरों ने नगर पालिका कार्यालय बागपत पहुंचकर हड़ताल कर धरने पर बैठे
बुधवार की सुबह करीब साढे 10 बजे नगर पालिका बागपत के नलकूप आपरेटर महताब के मुताबिक पिछले कई माह से नलकूप आपरेटरों को वेतन नहीं मिल रहा है। जिससे उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड रहा है। वेतन नहीं मिलने पर नलकूपों ताला लगाकर आपरेटरों ने नगर पालिका कार्यालय बागपत पहुंचकर हड़ताल कर धरने पर बैठे। वहीं बागपत शहर में पेयजल को लेकर हाहाकार मच गया।