कौंच: कोंच में महिला से घर में घुसकर तमंचे की नोंक पर दुष्कर्म का आरोप, समोसा लेने के बहाने गांव के युवक ने की वारदात
Konch, Jalaun | May 19, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के एक गांव में महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, पीड़िता ने मंगलवार सुबह 9 बजे एसडीएम कोंच हेमंत पटेल को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की, महिला के अनुसार 14 मई की रात आरोपी समोसे मांगने के बहाने घर में घुस आया और तमंचे के बल पर वारदात की है।