शाहपुर: शाहपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर एसडीएम ने बीएलओ एवं सुपरवाइजर की ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Shahpur, Betul | Apr 26, 2024 शाहपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को शाहपुर एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह ने बीएलओ एवं सुपरवाइजर की बैठक ली। इस दौरान लोकसभा चुनाव में होम वोटिंग एवं मतदाता पर्ची वितरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शाहपुर एसडीएम डॉक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर शाहपुर में बीएलओ एवं सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गई थी।