जांजगीर: करही हत्याकांड में 'ऑपरेशन हंट' शुरू, पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी में नहीं मिली सफलता
जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में युवक आयुष की घर में घुसकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने गांव में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए “ऑपरेशन हंट” शुरू किया गया है।