जगदलपुर: 10 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए ई-केवाईसी जरूरी, बस्तर के 485 राशन दुकानों में बायोमेंट्रिक व्यवस्था
बस्तर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब हितग्राहियों को घर बैठे राशन नहीं मिलेगा, बल्कि उचित मूल्य दुकान (राशन दुकान) पहुंचकर ई-पॉस मशीन में बायोमेट्रिक सत्यापन (अंगूठा) कराने के बाद ही चावल, शक्कर और गुड़ का वितरण किया जाएगा।