मंडी: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिंकजा,3 मामलों में पकड़ी 1 किलो 81 ग्राम चरस,21.87ग्राम चिट्टा
Mandi, Mandi | Mar 19, 2024 एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि जिला पुलिस मण्डी द्वारा भावी चुनाव के मद्धेनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किए गए हैं तथा सुरक्षा की दृष्टि से व तस्करी के संभावित स्थानों पर नाकाबंदी की गई है । पिछले कल व आज जिला पुलिस मण्डी द्वारा नाकांबदी/चैकिंग के दौरान एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 3 अभियोग पंजीकृत किए गये हैं।