बेगूसराय: 22 अगस्त को औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन, प्रशासन तैयारियों में जुटा
22 अगस्त को औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे. इसको लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किये जा रहे हैं. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा बुधवार की शाम 05:00 बजे जनसम्पर्क विभाग द्वारा मिली.