बेगूसराय: बलिया बाजार में पुलिस ने 04 किलो गांजे के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बलिया बाजार में 04 किलोग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. उन्होंने बताया कि बलिया बाजार जाने वाली सड़क में पुलिस ने 01 व्यक्ति को पकड़ा.