बेगूसराय: जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 6 मोबाइल बरामद कर 4 धारकों को किया गया सुपुर्द, SP ने दी जानकारी
जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 6 मोबाइल बरामद करते हुए 04 वास्तविक धारकों को पुलिस ने सुपुर्द किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय जिले में ऑपरेशन का काम लगातार किया जा रहा है. इससे आम लोगों में पुलिस के प्रति कार्य को लेकर विश्वास बढ़ रहा है.