बेगूसराय: जिले में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाकर पुलिस ने 29 कुर्की की, एसपी ने दी जानकारी
जिले में फरार अभियुक्त के विरुद्ध अभियान चला कर न्यायालय के निर्देश पर इश्तिहार और कुर्की की कार्रवाई बेगूसराय पुलिस द्वारा किया गया. इस दौरान कुल 29 कुर्की एवं 27 इस्तेहार का निष्पादन किया गया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी.