बेगूसराय: बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है। इस मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के विद्यापति स्थित रेलवे लाइन की है। बताया जा रहा है कि अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना की सूचना लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी।