कायमगंज: नवाबगंज नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपये के बिना कनेक्शन लगाए गए वाटर कूलर, एक साल से ठंडे पानी की नहीं है सुविधा
नवाबगंज नगर पंचायत में भीषण गर्मी के बीच लाखों रुपए की लागत से लगाए गए वाटर कूलर केवल शोपीस बनकर रह गए हैं।इन वाटर कूलर में अभी तक बिजली के कनेक्शन नहीं कराए गए। जिसके कारण यह ठंडा पानी की सुविधा नहीं दे पा रहे हैं।यह वाटर कूलर लगभग 1 साल पहले लगाए गए थे।स्थानीय निवासियों ने बताया कि इन कूलरों के निष्क्रिय होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।