प्रेम विवाह का दर्दनाक अंतःफिल्म देखने के विवाद में पत्नी की हत्या
कोरबा में पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले में अदालत ने आरोपी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। फिल्म देखने जाने की बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि पति ने तकिए से दम घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वारदात को हादसा दिखाने के लिए कमरे में आग लगाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। करीब एक साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास का आदेश दिया।
Korba, Korba | Aug 6, 2026