जांजगीर: जिले में लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों की ली बैठक
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार और 4 से 18 मई तक राजस्व पखवाड़ा के दौरान शिविर लगाकर आम जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाए। कलेक्टर ने शासकीय भूमि संरक्षण, अतिक्रमण हटाने, रिकॉर्ड सुधार अभियान तेज करने के निर्देश दिए।