प्रयागराज: सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर मनाया गया मजदूर दिवस
सुभाष चंद्र बोस चौराहा सिविल लाइंस पर 1 मई मजदूर दिवस कार्यक्रम का आयोजित किया गया ।इस दौरान मजदूर संगठनों ,कर्मचारी संगठनों, पेंशनर संगठनों आदि कई संगठनों के लोग इस दिवस को लाने वाले शहीदों को याद कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिसमें श्याम सुंदर सिंह पटेल महामंत्री यूनाइटेड फोरम आफ पेंशनर्स एसोसिएशन मौजूद रहे।