प्रयागराज: बैरहना में बुलेट मोटरसाइकिल में अचानक लगी आग, लोगों ने सूझबूझ से आग पर पाया काबू
मामला प्रयागराज के बैरहना का है जहां पर आज बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 3:30 के आसपास बुलेट मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने सूझबूझ से आज पर काबू पा लिया, हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कयास लगाया जा रहा है कि गर्मी की वजह से अचानक आग लगी है।