प्रयागराज: मेडिकल एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में होने वाले कार्यक्रम की दी गई जानकारी
मेडिकल एसोसिएशन के कार्यालय में एक प्रेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेस कांफ़्रेस में बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इसवर्ष भी मई माह में आईएमए सी जीपी आयोजित हो रही है और इसका १६ वॉ संस्करण है जो AMACC प्रांगण में 4 मई 2025 को अपरान्ह 01:30 बजे से आरंभ होगी। यह सेमिनार AMA अध्यक्ष डॉ० जे०वी० राय की अध्यक्षता में आयोजित होगा।