प्रयागराज: जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर सपा के कार्यकर्ताओं ने सांसद रामजीलाल सुमन के समर्थन में किया प्रदर्शन
प्रयागराज में सपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया।कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी किया।दरअसल, सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के समर्थन में सपाई यहां पहुंचे थे।सपाइयों ने कहा, करणी सेना लगातार रामजी लाल सुमन को धमकी दे रही है। 27 अप्रैल को बुलंदशहर जाते समय उनके काफिले पर हमला किया ।