प्रयागराज: धूमनगंज के मुंडेरा की रहने वाली महिला की सड़क हादसे में हुई मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
धूमनगंज थाना के मुंडेरा की रहने वाली महिला अपने बेटे के साथ दोहरीघाट डिपो की बस में बैठकर प्रयागराज से गोरखपुर जा रही थी गोंडा के पास बस का एक हिस्सा ट्रेलर से रगड़ते हुए बस के बराबर आ गया, जिससे खिड़की की तरफ बैठी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,साथ में बैठा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी आज बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे सामने आई है।