कैराना: कांधला में दिल्ली अड्डे के समीप टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पीड़ित ने अज्ञात वाहन चालक पर दर्ज कराया केस
कैराना नगर के मोहल्ला पीरजादगान नवाब गेट निवासी मो. मुंतजिर ने कांधला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बताया है कि वह कांधला में दिल्ली अड्डे पर सामान लेने गया था। जहां अड्डे के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।