कैराना: ब्रिज के निकट यमुना नदी में कराई गई बैरिकेडिंग टूटी, डूब रहे कांवड़िए को गोताखोरों ने बचाया
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की भीड़ गुरुवार को कैराना में यमुना घाट पर भी स्नान के लिए उमड़ी रही। जहां कांवड़ियों की अधिक भीड़ के चलते यमुना किनारे पर स्नान हेतु कराई गई बैरिकेडिंग भी टूट गई। इसी कारण पानीपत का एक कांवड़िया डूबने लगा, जिसे गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।