कैराना: तितरवाड़ा गांव में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
गांव तितरवाड़ा निवासी तसव्वर ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह अपने घर बैठा हुआ था। इसी दौरान नौशाद, उसकी पत्नी शाइस्ता, भाई इसरान व बहन गुलशाना घर में घुस गए, जिन्होंने उसके साथ गाली—गलौज करते हुए मारपीट की। बीच—बचाव में आए उसके भाई मुनव्वर व सावेज तथा बहन फहीमा के साथ भी मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।