कैराना: संसदीय क्षेत्र कैराना में गर्ल्स डिग्री कॉलेज व गर्ल्स हॉस्टल बनवाने का मुद्दा सांसद इकरा चौधरी ने संसद में उठाया
कैराना सांसद इकरा चौधरी ने गुरुवार को संसद सत्र के दौरान लोकसभा क्षेत्र के मुद्दे उठाए हैं। इकरा चौधरी ने कहा है कि कैराना नगर में स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में उच्च शिक्षा का प्रबंध हो। इसके अलावा कैराना नगर और लोकसभा क्षेत्र के ऊन और सहारनपुर जिले के नकुड में गर्ल्स डिग्री कॉलेज एवं गर्ल्स हॉस्टल बनवाए जाए।